- Hindi News
- एचएयू को महेंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवाॅर्ड मिला
एचएयू को महेंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवाॅर्ड मिला
हिसार | हरियाणाकृषि विश्वविद्यालय को कृषि उत्पादकता में वृद्धि और ग्रामीण समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान के लिए महेंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवाॅर्ड 2015 के लिए चुना गया है। 24 फरवरी को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह अवाॅर्ड देंगे। कुलपति डॉ. केएस खोखर ने बताया कि अवाॅर्ड महेंद्रा एंड महेंद्रा लिमिटेड की ओर से वर्ष 2010 में स्थापित किया गया था। कंपनी के कार्यकारी निदेशक एवं अध्यक्ष (ऑटोमोटिव एंड फार्म इक्विपमेंट सेक्टर) डॉ. पवन गोयनका ने विश्वविद्यालय को 2015 अवाॅर्ड के लिए चुने जाने की जानकारी दी।