पटेलनगर में नकदी सहित अन्य सामान चोरी
हिसार| चोरोंने पटेलनगर के एक मकान से हजारों रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में रामफल ने बताया कि चोर उसके घर से साढ़े पांच हजार रुपये की नकदी सहित 10 कंबल, 12 शॉल और अन्य सामान चोरी कर ले गए। बुधवार को अपने दूसरे घर में किसी काम से गए हुए थे। जब वापस आए तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरे में लगी अलमारी से नकदी गायब थी।