कार से नकदी सहित अन्य सामान चोरी
हिसार | अग्रसेनभवन के सामने खड़ी एक कार को मास्टर चाबी से खोलकर चोरों ने कार से हजारों की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार करके गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने बताया कि फतेहाबाद के भूना निवासी सुनील आजादनगर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी में अाए हुए थे। मंगलवार को अग्रसेन भवन में शादी समारोह था। वह अपनी कार भवन के सामने लॉक करके समारोह में चले गए। जब वे भवन से बाहर आए तो कार की खिड़कियां खुली थी। सुनील ने बताया कि चोर कार से 4500 रुपये की नकदी सहित मोबाइल बैटरी और सामान से भरा बैग चोरी कर ले गया।