- Hindi News
- टाटा 407 और ऑटो की टक्कर में युवक की मौत, दो लाेग जख्मी
टाटा 407 और ऑटो की टक्कर में युवक की मौत, दो लाेग जख्मी
ओवरटेककरने के चक्कर में एक ऑटो की सामने से रही टाटा 407 से भिड़ंत हो गई। इससे ऑटो में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक लड़की और बुजुर्ग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जिंदल ब्रिज पर हुआ। वहीं, पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में सुलखनी निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार की मौत हो गई। पवन ऑटो में सवार होकर हांसी से हिसार की ओर रहा था। जिंदल ब्रिज पर जैसे ही ऑटो ने ओवरटेक करने की कोशिश की तो सामने से रहे टाटा 407 से उसकी भिड़ंत हो गई। इससे आॅटो की साइड की सीट पर बैठा पवन सड़क पर जा गिरा और एक अज्ञात वाहन उसके ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार बुजुर्ग की टांग टूट गई और युवती को भी गहरी चोट आई है। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। मृतक पवन पिछले करीब 2 साल से हिसार के भारतनगर में रहता था। पुलिस ने बताया कि वह शहर में ज्यूस की रेहड़ी लगाता था।