पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिलीवरी चार्ज देने के बाद भी घर नहीं पहुंच रहा सिलेंडर

डिलीवरी चार्ज देने के बाद भी घर नहीं पहुंच रहा सिलेंडर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैसडिस्ट्रीब्यूटर्स प्रशासन के नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। उपभोक्ताओं से हाेम डिलीवरी का चार्ज वसूलने पर भी गैस सिलेंडर की डिलीवरी उनके घर तक नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता मजबूरीवश चौक से घर तक सिलेंडर ढोने को मजबूर हैं, जबकि एजेंसी डिस्ट्रीब्यूटर्स स्टॉफ की कमी होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। होम डिलीवरी के रेट उपभोक्ता से लेने पर एजेंसी डिस्ट्रीब्यूटर्स को उनके घर तक सिलेंडर की सप्लाई करनी होती है। इसके लिए उपभोक्ता से निर्धारित चार्ज भी एजेंसी लेती है। यह सेवा उन उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई थी जो व्यस्तता के कारण या शारीरिक क्षमता के कारण सिलेंडर लाने ले जाने में असमर्थ हो।

दोप्रकार के होते हैं डिलीवरी चार्ज

एजेंसीदो प्रकार से होम डिलीवरी का चार्ज लेती है। शहरी गैस उपभोक्ता से अलग, जबकि ग्रामीण क्षेत्र से अलग चार्ज गैस डिलीवरी का लिया जाता है। शहर के उपभोक्ता जहां 18 रुपये अतिरिक्त चार्ज होम डिलीवरी के नाम पर देते है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र के रेट दूरी के हिसाब से तय होते हैं।

{पता स्थायी ही दें।

{घर बदलने पर पता अपडेट करवाएं।

{फोन पर दिए समय के अनुसार डिलीवरी लें।

{अगर हाेम डिलीवरी नहीं हो रही है संबंधित जगह इसकी शिकायत करें।

{जो सिलेंडर लिया है वो ही एजेंसी को वापस करें।

www.mylpg.in साइट पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं

अगरकोई डिस्ट्रीब्यूटर्स उपभोक्ता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा है तो उपभोक्ता इसके लिए शिकायत भी कर सकता है। इसके लिए उपभोक्ता www.mylpg.in साइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। शिकायत दर्ज करवाने के बाद वो इस संबंध में अपडेट भी ले सकता है।

जिले में कुल 3,49,031 गैस सिलेंडर उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब दो लाख उपभोक्ता होम डिलीवरी सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इनमें ग्रामीण तबके के ज्यादा उपभोक्ता हैं, जबकि शहर में करीब 55 प्रतिशत उपभोक्ता सिलेंडर की हाेम डिलीवरी लेने के लिए अतिरिक्त चार्ज दे रहे हैं। शहर में नॉन सब्सिडी सिलेंडर का चार्ज 626 रुपये और सब्सिडी वाले सिलेंडर का रेट 420 रुपये होम रेट चार्ज लगाने के बाद हैं।

उपभोक्ता की समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा

^एकआध बार स्टॉफ की कमी के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियां उठानी पड़ती हैं। अगर किसी उपभोक्ता को कोई समस्या है तो उसका समाधान तुरंत प्रभाव से किया जाएगा। कई बार लोग घर पर नहीं मिलते तो हमें भी परेशानियां उठानी पड़ती हैं।\\\'\\\' सुशीलकुमार, एचएलआरडीसी डिस्ट्रीब्यूटर्स

अगर कोई उपभोक्ता सिलेंडर की डिलीवरी सीधे गोदाम से लेता है तो उसे इसके लिए 18 रुपये की छूट मिलती है। हां इसके लिए उपभोक्ता को गैस बुकिंग के समय ही जानकारी देनी होगी। चूंकि होम डिलीवरी का रेट बुकिंग पर्ची में जुड़ने के बाद उसे एजेंसी छूट नहीं दे पाएगी।