पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और विद्युत नगर के लोगों में पथराव, 3 घायल

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और विद्युत नगर के लोगों में पथराव, 3 घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाउसिंगबोर्ड कॉलोनी के गेट पर दीवार खींचने का मामला गुरुवार को फिर भड़क गया। विद्युत नगर और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों के बीच तनातनी बढ़ने पर दोनों तरफ से ईंट पत्थर बरसे। पथराव में तीन लोगों को चोटें आई हैं। राजेंद्र, स|सिंह और रूप नारायण को चोटें आई हैं। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर बाल्टियां भरकर पानी भी फेंका। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस को फिर हस्तक्षेप करना पड़ा। दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया गया।

दरअसल, मामला अब दोनों पक्षों के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। विद्युत नगर के लोग कोर्ट में दो बार मामला जीतने का तो हाउसिंग बोर्ड के लोग पूर्व सीएम भजनलाल के लिखित में दी गेटों से गुजरने की अनुमति का हवाला दे रहे हैं। गौरतलब है कि विद्युत नगर के दो क्वार्टरों में लाखों रुपयों के गहने चोरी की वारदात अभी अनसुलझी है। इसके बाद विद्युत नगर के बंद किए गए गेटों का विवाद गहराता जा रहा है।

पौने12 बजे भड़का मामला

यू बिगड़ी स्थिति : दोपहरपौने 12 बजे जब कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य चार फीट की दीवार को और ऊपर उठाने लगे ताे हाउसिंग बोर्ड की महिलाएं गेट पर उतर आईं। तभी से दोनों पक्षों की जुबानी जंग शुरू हो गई। करीब साढ़े 12 बजे कर्मचारी एसोसिएशन के लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर महिलाओं पर फेंकना शुरू कर दिया तो दूसरी तरफ से युवकों ने ईंटें बरसा दीं।जवाबी हमला: जवाबीहमला कर्मचारी एसोसिएशन ने भी किया। तुरंत बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाते हुए दोनों पक्षों के लोगों को दीवार के पास से खदेड़ दिया। गनीमत रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई।

घटनास्थल की स्थिति अचानक बदल गई। कहासुनी से विवाद बढ़ता हुआ आमने-सामने से ईंट बरसाने तक पहुंच गया। सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि पुलिस को भी तैनात होने का समय नहीं मिल सका। इसके तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी ही स्थिति को सुलझाते नजर आए। करीब पांच मिनट बाद रिजर्व पुलिस सहित डीएसपी तान्या और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मौके पर जब गहमागहमी बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के लोग दीवार से दूर जाने को तैयार नहीं थे तो उन्हें पुलिस ने चेतावनी दी की धारा 144 लगी हुई है और पुलिस सख्त कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेगी। मौके पर पहुंची डीएसपी तान्या ने सड़क के बीचोंबीच से विद्युत नगर के लोगों को रास्ता छोड़ने की बात कही।

विद्युत नगर के लोगों ने चार फीट ऊंची दीवार को आगे बढ़ाना शुरू किया तो महिलाएं भी मोर्चे पर पहुंच गई। विद्युत नगर की महिलाओं ने कवल ईंटें पकड़ाई, बल्कि उन्हें दीवार पर डाले सीमेंट के मसाले पर भी रखना शुरू कर दिया। उधर हाउसिंग बोर्ड की महिलाएं भी गेट पर पहुंच गई और दीवार से ईंटें उठाकर अपनी तरफ डालना शुरू कर दिया।

विद्युत नगर के लोगों ने मामले को देरी से निपटाने का जिम्मेदार जिला प्रशासन को बताया। पुलिस प्रशासन ने जब कर्मचारियों को दीवार से उठाने से रोका तो कर्मचारियों ने अतिरिक्त उपायुक्त राज नारायण कौशिक के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके तुरंत बाद डीएसपी तान्या सहित सिटी थाना इंचार्ज मनदीप कुमार पहुंचे।

माैके पर मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास करती डीएसपी तान्या।

घटनाक्रम के शुरुआत से ही दोनों पक्षों के लाेग पूरे माजरे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं। गुरुवार को जब माहौल गरमा गया और पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को दीवार से दूर खदेड़ दिया तो भी दूर खड़े लोग माजरे को सबूत के तौर पर कैमरों में कैद करते रहे।

विद्युत नगर के लोग नहीं लेंगे बैठक में भाग

टकरावके बाद विद्युत नगर के लोगों ने बैठक कर ऐलान किया कि अब वो प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में भाग नहीं लेंगे। उनका कहना है कि प्रशासन इस मामले को सिरे नहीं चढ़वा पाया है और छोड़ी की गई दीवार गुरुवार दोपहर तक ज्यों की त्यों ही है जबकि मामले को दस दिन से ज्यादा का समय हो चुका है।