पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थ्रो बॉल में प्रमोद, हितेश ने जीते पदक

थ्रो बॉल में प्रमोद, हितेश ने जीते पदक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | केरलमें चल रहे 35वें राष्ट्रीय खेल में हिसार जिले के तीन खिलाड़ियों ने थ्रो बाल में अपना दमखम दिखाते हुए एक सिल्वर दो कांस्य सहित कुल तीन पदक हासिल किए। राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 31 जनवरी से किया गया जो 14 फरवरी तक चलेगा। प्रमोद ने 90 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर पदक हासिल किया। इससे पहले प्रमोद ने पिछले साल दिसंबर में हुए नेशनल सीनियर जूड़ो प्रतियोगिता में सिल्वर पदक हासिल किया। हितेश ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इससे पहले हितेश ने इंटर यूनिवर्सिटी में खेलते हुए कांस्य पदक हासिल किया। प्रवीन ने 81 किलोग्राम भार में खेलते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इससे पहले भी प्रवीन ने शिलोंग में हुए जूनियर नेशनल जूडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।पदक जीतने वाले तीनों खिलाड़ी महाबीर स्टेडियम में जूड़ो कोच सतबीर श्योराण से प्रशिक्षण ले रहे हैं। मेडल जीतने पर कोच सतबीर श्योराण ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी।