खैराती लाल बने जिला प्रधान
हिसार| हरियाणाकर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा राज्य डीआरडीए, स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक दर्शन लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में जिले के समस्त डीआरडीए संघ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक मे आगामी दो वर्षों के लिए जिला कार्यकारिणी का चुनाव करवाया गया। इसमें खैराती लाल को जिला प्रधान, सुरेश कांता जिला सचिव, मोहन लाल, खजांची, सूरज प्रकाश, कुलदीप कुमार उप प्रधान, पिंकी यादव सुनीता सैनी प्रवक्ता सचिव, मोनिका, कानूनी सलाहकार, शैलजा संगठन सचिव, रमेश फौगाट दिनेश कुमार सहसचिव सुरजीत कुमार को संगठन सचिव बनाया गया।