- Hindi News
- 11 सदस्यीय बैठक में नहीं निकला निष्कर्ष, आज फिर होगी बैठक
11 सदस्यीय बैठक में नहीं निकला निष्कर्ष, आज फिर होगी बैठक
हिसार | फ्लेमिंगोमार्किट प्रकरण को लेकर गुरुवार को पीएलए में व्यापारियों की 11 सदस्यीय कमेटी की बैठक हुई। घंटों तक चली बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। निर्णय हुआ कि शुक्रवार दोपहर दोबारा से बैठक होगी। बैठक के दौरान वक्ताओं ने फ्लेमिंगो माकेर्केट प्रकरण को लेकर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं का कहना था कि इतने समय बाद भी दुकानों नहीं खुल रही। इससे व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। सीएम से मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। काफी देर तक चली बैठक में भी कोई निर्णय नहीं हो सका। शुक्रवार को कोर्ट के फैसले के बाद दोबारा से बैठक होगी, जिसमें विचार-विमर्श कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, गौतम सरदाना, रमेश लोहिया, नरेश सिंगल, अनिल मेहता, नरेंद्र, ब्रह्मदत्त आदि व्यापारी मौजूद थे।