- Hindi News
- अग्रसेन चौक पर खराब ट्राले ने हाईवे पर ट्रैफिक जाम रखा
अग्रसेन चौक पर खराब ट्राले ने हाईवे पर ट्रैफिक जाम रखा
शहरके महाराजा अग्रसेन चौक पर गुरुवार शाम को एक ट्राला अचानक खराब हो गया। नेशनल हाईवे पर स्थित चौक के बीचों बीच खराब हुए ट्राले के कारण चौक पर जाम जैसे हालात पैदा गए। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन दर्जनों वाहन करीबन एक घंटा तक जाम में फंसे रहे।
चौक पर लगे जाम के चलते हिसार मार्ग, जींद-हांसी मार्ग अनाज मंडी मार्ग कई देर तक प्रभावित रहे। ट्राला चालक क्लीनर ने खराब हुए ट्राला को ठीक करने के काफी प्रयास किए। करीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्राला ठीक हुआ जिसके बाद यहां से वाहन निकल सके। हाईवे पर बना महाराजा अग्रसेन चौक काफी तंग है यहां से बड़े वाहनों को निकलने में दिक्कतें आती हैं। आए दिन इस चौक पर जाम जैसे हालात बने रहते हैं।
अग्रसेन चौक पर जाम लगने के कारण नेशनल हाईवे पर रुके हुए वाहन।