- Hindi News
- सरकार का काम लोगों को बसाना होता है उजाड़ना नहीं :अशोक तंवर
सरकार का काम लोगों को बसाना होता है उजाड़ना नहीं :अशोक तंवर
कांग्रेसके प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने बास के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार का काम बसाना होता है ना कि लोगों के घर तोड़कर उनको उजाड़ना।अगर प्रशासन सरकार ने इन लोगों की मदद नहीं की तो कांग्रेस मजबूती से इन लोगों के साथ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
जल्द ही सरकार प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। बास की बस्ती में पीड़ित लोगों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जब इन मकानों पर पीला पंजा चलाकर तोड़ा था उसी समय हिसार के जिला उपायुक्त को कहा था कि इनकी सरकार की तरफ से मदद की जाए लेकिन अब तक प्रशासन ने इन लोगों की कोई मदद नहीं की। इससे साफ जाहिर है कि सरकार प्रशासन गरीबों को उजाड़ने में लगे हुए हैं। बस्ती के 53 मकानों को तोड़कर इन लोगों को घर से बेघर कर दिया गया। आज यह इस कड़ाके की सर्दी में खुले आसमान के नीचे सोने के लिए मजबूर हैं।
चार महिलाओं की डिलीवरी भी खुले आसमान के नीचे ही हो चुकी है और प्रशासन इन सब बातों से अनजान बना हुआ है। पीडि़त लोग कोई भी सहायता नहीं दी गई है। इन बेकसूर लोगों को हक दिलवाने के लिए कांग्रेस इनके साथ है। जल्द ही इन पीडि़त लोगों की समस्या का समाधान कर नए मकान नहीं बनाकर दिए तो बस्ती वालों के साथ कांग्रेस के सभी नेता आंदोलन का बिगुल बजा देंगे।
अशोक तंवर गांव बास में पीड़ित लोगों की समस्या को सुनते हुए।