- Hindi News
- दलित पिछड़ा प्रतिनिधि सम्मेलन 15 को हिसार में होगा
दलित पिछड़ा प्रतिनिधि सम्मेलन 15 को हिसार में होगा
बरवाला | दलितपिछड़ा अधिकार मंच हरियाणा के आह्वान पर 15 फरवरी को हिसार की कुम्हार धर्मशाला में सभी पार्टियों को ठुकराओ और अपने दम पर सत्ता पाओ नामक प्रतिनिधि सम्मेलन होगा। मंच के प्रदेश संयोजक मास्टर देशराज वर्मा ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न पार्टियों से जुड़े पिछड़ा दलित वर्ग के शोषित एवं उपेक्षित लोगों से ऐसी सभी पार्टियों को छोड़कर अपने नए राजनैतिक मंच से जुड़ने की अपील की जाएगी। हरियाणा प्रदेश की भाजपा सरकार प्रतिदिन कोई कोई दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक एवं गरीब विरोधी कदम उठा रही है।