- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अभियान चलाया
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अभियान चलाया
जम्मू-कश्मीरमें आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने मंगलवार को बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर फंड एकत्रित करने के लिए अभियान चलाया। वहीं शाम को शहर में दुकानदारों से संपर्क कर इस आपदा से आहत लोगों की सहायता के लिए सहयोग करने की अपील की। सर्व कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रधान धर्मबीर फौगाट, जिला प्रधान सुरेंद्र मान, सहसचिव मनोहरलाल जाखड़, उपप्रधान जयबीर मोर, ब्लॉक प्रधान दीपक लोट, सचिव अशोक सैनी, सुरजमल, महेंद्र भाटी, रामफल कादयान, सतबीर बूरा, वीरेंद्र, रमेश देग आदि नेताओं के नेतृत्व में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन शहर में फंड एकत्रित करने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान 17 18 सितंबर को भी शहर की सभी मार्केट, लघु सचिवालय सहित आम जनता से इस आपदा में बेघर हुए लोगों, बच्चों महिलाओं सहित बाढ़ में फंसे अन्य लोगों को खाने-पीने रहने के लिए मोहताज जनता की सहायता के लिए चलाया जाएगा।
राहत सामग्री एकत्रित की
जम्मू-कश्मीरबाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता गंगापुत्र राजेश हिन्दुस्तानी के नेतृत्व में कंबल, अनाज अन्य चीजें एकत्रित की गईं। उन्होंने सरकारी अधिकारियों संस्थाओं से सामग्री को जम्मू भिजवाने के लिए बातचीत की है।
अभाविप का अभियान शुरू
हिसार|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए डीएन काॅलेज में धन का संग्रह कर अभियान शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने काॅलेज में प्रत्येक कक्षा में जाकर विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया तथा बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आग्रह किया।
बाढ़ पीड़ितों के लिए सामग्री एकत्र करते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य।