- Hindi News
- नई कृषि मशीनें एवं कृषि यंत्र विकसित किए जाने की आवश्यकता : डाॅ. खोखर
नई कृषि मशीनें एवं कृषि यंत्र विकसित किए जाने की आवश्यकता : डाॅ. खोखर
एचएयूके कुलपति डाॅ. केएस खोखर ने कृषि में दिन प्रतिदिन मजदूरों की हो रही कमी के कारण नई कृषि मशीनें एवं कृषि यंत्र विकसित किए जाने की आवश्यकता जताई। डाॅ. खोखर विश्वविद्यालय के कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय द्वारा इंजीनियर-डे के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा फसलों की बिजाई तथा कटाई के समय लेबर की आवश्यकता होती। मजदूरों के समय पर मिल पाने से किसानों के साथ ही देश की कृषि अर्थव्यवस्था को नुकसान होता है। उत्तरी क्षेत्रीय फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान के निदेशक इंजीनियर हिम्मत सिंह ने फार्म मशीनरी के विकास के लिए महाविद्यालय के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कृषि में मशीनों की आवश्यकता को देखते हुए भारत सरकार ने कृषि मशीनीकरण मिशन शुरू किया है जिसकी सफलता के लिए प्रशिक्षित एवं प्रतिस्पर्धी कृषि इंजीनियरों की आवश्यकता है।
एचएयू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते डॉ. केएस खोखर।