- Hindi News
- इंजीनियर डे प्रतियोगिता में पीपीयू के विद्यार्थियों ने जीता प्रथम स्थान
इंजीनियर डे प्रतियोगिता में पीपीयू के विद्यार्थियों ने जीता प्रथम स्थान
प्राणनाथप्रणामी यूनिवर्स के विद्यार्थियों ने इंजीनियर डे के अवसर पर बीआरसीएम बहल में हुई एक दिवसीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी देते हुए सिविल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर गौरव तंवर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बीआरसीएम में कुल 70 प्रोजेक्ट शामिल किए गए। इसमें से पीपीयू के विद्यार्थियों ने चार प्रोजेक्ट शामिल किए। इन चार प्रोजेक्ट में से तीन प्रोजेक्ट को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग को और बेहतर कैसे किया जाए, इस विषय पर प्रोजेक्ट तैयार किए गए।
इस अवसर पर ईसीई के विद्यार्थियों ने प्रथम, सीएसई के विद्यार्थियों ने दूसरा और सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर पीपीयू के डायरेक्टर जनरल नितिन कथूरिया मेनेजिंग डायरेक्टर गरिमा कथूरिया ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह के कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
बीआरसीएम बहल में हुई प्रतियोगिता में पीपीयू के विजेता विद्यार्थी।