पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनीतिक दल आचार संहिता का पालन करें : बसंल

राजनीतिक दल आचार संहिता का पालन करें : बसंल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | आदर्शआचार संहिता की अनुपालना को लेकर मंगलवार को हिसार के एसडीएम अशोक कुमार बंसल ने आदमपुर में औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने आदमपुर में बनने वाले मॉडल पोलिंग स्टेशनों पर साफ-सफाई, बिजली-पानी बूथ पर रैंप आदि की व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आचार संहिता की अनुपालना को सुनिश्चित करने को लेकर एसडीएम ने रैली स्थल होर्डिंग्स लगाने के स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों को हिदायत दी कि वे आचार संहिता का उल्लंघन करने की बजाए पालन करते हुए अधिकारियों का सहयोग करें। इस दौरान उनके साथ बीडीपीओ अनिल बिश्नोई, मार्केट कमेटी सचिव संजीव सचदेवा बीईईओ आशा रानी खेतरपाल भी थे।