पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा चुनाव के लिए वोट बनवाने का सिर्फ आज ही मौका

विधानसभा चुनाव के लिए वोट बनवाने का सिर्फ आज ही मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वोटरोंको सुविधा के लिए प्रशासन हेल्प लाइन चालू करेगा। जिससे मतदाता अपने वोट बनवाने के अलावा अपना बूथ और मत क्रमांक का पता कर सकेंगे। इसके अलावा वोट बनने से वंचित रह गए लोगों को नामांकन से महज तीन दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का मौका मिलेगा। नामांकन इस बार 20 सितंबर से शुरू होगा। इसलिए प्रशासन ने नए वोट बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के लिए 17 सितंबर तक वोट बनवाने का मौका दिया है। चुनाव के लिए चलने वाले अभियान के दौरान 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वालों के अलावा किन्ही कारणों से वोट बढ़वाने से चूक गए लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डा.एमएल कौशिक ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम अभी तक सूची में नहीं जुड़े हैं, ऐसे लोग तत्काल फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ, रिटर्निंग ऑफिसर या अन्य कर्मचारियों को जमा करा दें। जिससे वोट बन सकें।

ऐसे बनवाएं वोट

यदिआपका अभी वोट नहीं बना तो आप फॉर्म-छह भरकर अपने संबंधित स्कूल, कॉलेज के अलावा बीएलओ, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक चुनाव अधिकारी आदि के पास फॉर्म भरकर जमा करा सकते हैं।

मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्येक हलके के पोलिंग स्टेशनों पर 10-10 मॉडल मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ रैंप, बेसवासिन, शौचालय, पेयजल आपूर्ति की सुविधा हो। यह प्रयास सफल रहा तो आगामी चुनावों में अधिक मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।