पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्राह्मणों को टिकट नहीं दी तो नोटा को दबाकर दर्ज कराएंगे विरोध : पारीक

ब्राह्मणों को टिकट नहीं दी तो नोटा को दबाकर दर्ज कराएंगे विरोध : पारीक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | ऑलइंडिया पारीक महासभा के बैनर तले ब्राह्मण समाज की एक बैठक मंगलवार को जिला ब्राह्मण सभा के पूर्व महासचिव रामस्वरूप पारीक की अध्यक्षता में हुई। पारीक ने कहा कि राजनीतिक दलों में ब्राह्मण समाज के लोगों ने विस चुनावों के लिए आवेदन किया हुआ है लेकिन ऐसा लग रहा है कि राजनीतिक दल समाज के लोगों को तरजीह नहीं दे रहे हैं। निर्णय लिया गया कि यदि समाज के लोगों को टिकट नहीं दिया गया तो वे चुनावों में नोटा का बटन दबाकर विरोध दर्ज कराएंगे। बैठक में जिला ब्राह्मण सभा हिसार के पूर्व प्रधान पृथ्वी घिराइया, भजनलाल जोशी, चंचल शर्मा, प्रेम जाखोद, हवा सिंह शर्मा, सत्यनारायण आदि मौजूद थे।