पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंप मालिक भयभीत, लुटेरे बेखौफ, पुलिस फेल

पंप मालिक भयभीत, लुटेरे बेखौफ, पुलिस फेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभरमेंं पिछले दो महीनों में पेट्रोल पंपों पर हुई लूट के बाद एसपी दफ्तर ने पेट्रोल पंप मालिकों को कई तरह की हिदायतें दीं। बचाव में पेट्रोल पंप मालिक अलर्ट हुए। कई ने सीसीटीवी लगवाए। सुरक्षा से जुड़े निर्देशों को स्वीकार कर सभी इंतजाम किए। मगर सेवा-सुरक्षा-सहयोग के किए गए दावे पर पुलिस प्रशासन खरा नहीं उतर सका। पहले तो पुलिस किसी भी वारदात के बाद सीसीटीवी कैमरों लगवाने का राग अलापता था। इसकी व्यवस्था होने के बावजूद पुलिस बदमाशों पर नकेल कसने में नाकाम है। बदमाशों में पुलिस और कानून का खौफ नजर नहीं आता।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में ही लूट की वारदात कर बेखौफ निकल जाते हैं। आरोपियों ने बरवाला में हरी राम फिलिंग स्टेशन पर साढ़े सात बजे वारदात की। करीब इसी समय चौधरीवास पेट्रोल पंप पर लूटपाट की गई। जिलेभर में तीन प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों के कुल 144 पेट्रोल पंप हैं। इन कंपनियों में इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम शामिल है। तीनों कंपनियों में आईओसी के जिले में 90, बीपीसी के 22 और एचपीसी के 32 पेट्रोल पंप हैं।

भयभीत पंप मालिक पेट्रोल पंप खुलने की टाइमिंग भी छुपा रहे

बढ़तीवारदात ने पंप मालिकों में भय पैदा कर दिया है। वे कुछ बोलने से पहले कई बार सोचते हैं। ऐसे ही एक पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि आए दिन होती वारदात के कारण एंबुलेंस और अन्य इमरजेंसी सेवाओं को भी पेट्रोल देने में डर लगा रहता है। वे रात को खुलने वाले अपने पेट्रोल पंप के बारे में भी नहीं बताना चाहते हैं। उन्हें डर है कहीं बदमाश उनके पेट्रोल पंप को निशाना बना दे।

पेट्रोल पंप में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

पेट्रोल पंपों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ेगी

कार्रवाई: पंपएसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि लगातार वारदात होने के बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से गश्त नहीं बढ़ाई गई, केवल वादे किए, कार्रवाई नहीं।

पीसीआरहोगी तैनात

कार्रवाई : पुलिसप्रशासन की ओर से चौधरीवास पेट्रोल पंप पर लूट होने के बाद पंपों के आसपास पीसीआर तैनात करने का वादा किया था। जिला प्रधान ने आनंद गोयल ने कहा कि पीसीआर पेट्रोल पंपों के नजदीक चक्कर नहीं लगाती है।

ट्रेसहोंगे केस

कार्रवाई : पुलिसचौधरीवास पेट्रोल पंप लूट मामले को ही ट्रेस कर सकी