पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"कमल\' के लिए प्रचार में उतरे गोयनका

\"कमल\' के लिए प्रचार में उतरे गोयनका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके हिसार विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के लिए मंगलवार को जीटीवी के मालिक डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता एवं अग्रोहा विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदकिशोर गोयनका ने वोट मांगे। इस बीच डॉ. गुप्ता ने नई अनाज मंडी में जनसंपर्क अभियान चलाया।

भाजपा प्रत्याशी ने व्यापारियों से कहा कि उनका लक्ष्य चुनाव जीत कर लोगों की सेवा करना है। अपना शेष जीवन समाज पार्टी के प्रति समर्पित कर दिया है। पेट्रोल पंप संचालक को गोली मारने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधियों पर लगाम कसने की सख्त जरूरत है। इस अवसर पर अमर गोयल, गोविंद अग्रवाल, वेदप्रकाश जैन, रवि सैनी, बृजभूषण जैन, रामचंद्र गुप्ता, हेमंत शर्मा, नरेश सिंगल, गणेशदत्त शर्मा, विनोद गुप्ता, रवि गोरखपुरिया, प्यारेलाल लाहौरिया, बाबूलाल अग्रवाल, आशा जुनेजा, सरोज गौड़, सुजीत कुमार, महाबीर जांगड़ा, सुनील वर्मा, नरेश कौशिक, रवि एसटीडी, संजीव सरोहा, सुरेश गोयल आिद थे।

प्रत्याशी डाॅ. कमल गुप्ता ने नागोरी गेट स्थित जैन श्वेतातंबर मंदिर में जाकर मुनि महाराज का आशीर्वाद लिया। उनके साथ कमल सर्राफ, विरेंद्र लाहौरिया आिद थे।