- Hindi News
- शिकारपुर गांव में घर से पांच तोले सोना चोरी
शिकारपुर गांव में घर से पांच तोले सोना चोरी
चोरोंने बीती रात शिकारपुर गांव में एक घर से लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि गांव के ईश्वर सिं के मकान से चोरों ने बीती रात लाखाें रुपए के आभूषण चोरी कर लिए। चोर ईश्वर सिं के घर से 5 तोले सोने के आभूषण सहित चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। ईश्वर खेतीबाड़ी करके परिवार का गुजारा करता है। इस संबंध में सदर थाने में शिकायत दी गई है। वही क्षेत्र के गांव न्याणा में चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र से रात को दो छत के पंखे चोरी कर लिए। वारदात के समय आंगनबाड़ी केंद्र में कोई नहीं था। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज हुआ है।