- Hindi News
- दादरी सीआईए टीम पर हमला करने के आरोपितों से पूछताछ
दादरी सीआईए टीम पर हमला करने के आरोपितों से पूछताछ
हिसार| मई2014 में मंगाली में दादरी की सीआईए टीम पर फायरिंग करने के मामले में सदर थाना पुलिस मंगलवार को दो आरोपितों को भिवानी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। मंगाली चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि फायरिंग करने के मामले में मं गाली निवासी सुरजीत और राधेश्याम को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी किसी मामले में भिवानी जेल में बंद थे। रिमांड अवधि में आरोपियों से वारदात के संबंध में पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि 8 मई 2014 को दादरी सीआईए की टीम सुरजीत को गिरफ्तार करने के लिए मंगाली आई थी। इस पर सुरजीत और राधेश्याम सहित अन्य आरोपियों ने सीआईए टीम पर फायरिंग कर दी थी। सुरजीत पास के ही किसी गांव में मर्डर केस में फरार चल रहा था। इसी मामले में सीआईए ने छापा मारा था। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।