- Hindi News
- भेदभाव का बदला लेंगे हलके के युवा : गंगवा
भेदभाव का बदला लेंगे हलके के युवा : गंगवा
नलवासे इनेलो प्रत्याशी एवं सांसद रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सरकारी नौकरियों की खुली नीलामी से हलके का युवा खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। युवाओं के साथ हुए इस धोखे को इनेलो अच्छी प्रकार समझता है। इनेलो सरकार आने के बाद सबसे पहले युवाओं के रोजगार का कोई स्थायी प्रबंध किया जाएगा। हलके में ऐसी परियोजनाएं लेकर आई जाएंगी, जिससे हलके के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके। इसके अलावा हलके के युवाओं को वरियता योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। वह मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव कैमरी में ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायक की अनदेखी के कारण पिछले पांच सालों में हलके में तो कोई बड़ी औद्योगिक परियोजना आई और ही युवाओं के रोजगार का कोई अन्य प्रबंध किया गया।
हिसार। नलवा से इनेलो प्रत्याशी रणबीर सिंह गंगवा ने जनसंपर्क किया।