जीजेयू का परीक्षा परिणाम घोषित
हिसार | जीजेयूने विभिन्न विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक हरनाम सिंह ने बताया कि दिसंबर 2013 में आयोजित एमटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) प्रथम सेमेस्टर (मेन) बैच 2013, बीटेक (फूड टेक्नॉलॉजी) प्रथम सेमेस्टर (मेन) बैच 2013, बीसीए प्रथम सेमेस्टर (मेन) बैच 2013, मई 2014 में आयोजित एमएससी (कैमिस्ट्री) द्वितीय सेमेस्टर (रीअपीयर) बैच 2011-2012, एमबीए तृतीय सेमेस्टर (रीअपीयर) बैच 2011 तथा जुलाई 2014 में आयोजित बीटेक (फूड टेक्नॉलॉजी) प्रथम सेमेस्टर (रीअपीयर) बैच 2010 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।