पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मय्यड़ गांव का उम्र भर रहूंगा कर्जवान : डॉ. सूरा

मय्यड़ गांव का उम्र भर रहूंगा कर्जवान : डॉ. सूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार |आजाद प्रत्याशीडॉ. राजेंद्र सूरा ने कहा कि मय्यड़ गांव का उनका व्यक्तिगत ही नहीं, बल्कि राजनीतिक जीवन में अहम योगदान रहा है। जब जिला परिषद का चुनाव लड़ा तो उस समय मय्यड़ गांव ने पूरा सहयोग देकर इस मुकाम तक पहुंचाया है। इस एहसान का बदला उम्र भर नहीं चुका पाएंगे। डॉ. सूरा मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत हलके के गांव मय्यड़ में ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि मय्यड़ के लोगों के सहयोग से जिला परिषद के चेयरमैन पद तक पहुंचे हैं। वे राजनीतिक जीवन में इस गांव को कभी भूला नहीं पाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी मय्यड़ गांव हमेशा उनका साथ निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव के बाद जब विधानसभा में भाईचारे की भागीदारी होगी तो वे मय्यड़ गांव के इस एहसान का कर्ज सूद सहित वापस लौटाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेतृत्व की कमी के कारण मय्यड़ गांव आज भी विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है।