पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूद समेत चुकाएंगे हलके की वफादारी का कर्ज : मोर

सूद समेत चुकाएंगे हलके की वफादारी का कर्ज : मोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | नारनौंदहलके की जनता ने हमेशा से ही इनेलो का साथ दिया है। विधानसभा चुनाव की बात हो या लोकसभा चुनाव, हलके की जनता ने इनेलो प्रत्याशियों को बहुमत से जीत दिलाई है। इस वफादारी का कर्ज इनेलो सूद समेत चुकाएगा। यह बात इनेलो प्रत्याशी राजसिंह मोर ने कही। वे मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत हलके के गांव सिंघवा राघो, सिंधड़ और खानपुर आदि में ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि नारनौंद हलकावासियों को इनेलो के साथ की गई इस वफादारी की कीमत राजनीतिक भेदभाव के रूप में चुकानी पडी़ है। इसके कारण हलके में विकास कार्य नहीं कराए जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यही भेदभाव क्षेत्रवाद की नीति कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। हलके की जनता इसका बदला लेना अच्छी तरह जानती है। इस मौके पर उनके साथ हलका प्रधान सतबीर सिसाय सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी समर्थक मौजूद थे।