गांव और पुिलस थाने हाईटेक होंगे
अबहिसार जिले के 123 गांव जल्द हाइटेक हो जाएंगे। इसके लिए गांवों को आप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ने का कार्य तेजी किया जा रहा है। फिलहाल जिले के 100 से अधिक गावों में आप्टिकल फाइबर केबल बिछाई भी जा चुकी है। वहीं 19 गांवों को ब्लाॅक से जोड़ा जा चुका है। सितंबर माह में हिसार जिले के 123 गावं में फाइबर केबल बिछाने का लक्ष्य रखा गया था। अक्टूबर माह में राष्ट्रीय स्तर पर इस योजना का उद्घाटन किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर कहा था कि इंडिया को डिजिटल बनाना है। भारत दूर संचार मंत्रालय की यह योजना लगभग दो साल से चल रही है। केबल बिछाने से पहले सर्वो किया गया था। ब्रांड-बेड के लिए आप्टिकल केबल बिछाई जा रही है। जिससे गावों को ब्लाक से जोड़ा जाएगा।
^जल्द ही प्रदेश ही सभी चौकियां ऑनलाइन की जाएंगी। ऑनलाइन सुविधा होने से कम समय में अधिक काम हो पाएंगे और जनता को भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स मिलेगी।\\\'\\\' हनीफकुरैशी, आईजी,हिसार जोन।
^गावों को ब्लाक से जोड़ने का मतलब है कि ब्लाॅक स्तर पर बीएसएनएल की एक्सचेंज है। जहां से एक केबल के सहारे सभी गावों को आपस में जोड़कर नेटवर्क के सहारे आॅनलाइन किया जाएगा।\\\'\\\' राकेशकुमार, डीजीएम,बीएसएनएल।
यह होगा फायदा
चौकियांहाईटेक तो होंगी तो रजिस्टरों से भी निजता मिलेगी। रिकार्ड गुम होने की शंका भी नहीं रहेगी। बता दें कि मौजूदा समय में चौकियों में रजिस्टर रखे हुए हैं। जो भी दरख्वास्त लेकर चौकी पहुंचता है उसकी रपट पहले रजिस्टर में दर्ज की जाती है।
क्या होगा फायदा
गावोंको केबल से जोड़ने पर गांव में भी गवर्नेस का कार्य किया जा सकता है। गांव वालों को इसके लिए शहर की तरफ नहीं भागना पड़ेगा। आन लाइन फार्म भरने हो कोई जानकारी लेनी हो इंटरनेट के माध्यम से आसानी से ले सकते हैं।
काम का बोझ घटेगा
चौकियोंमें कंप्यूटर रखने के पीछे मकसद यह है कि जनता हो अतिरिक्त पुलिस फोर्स मिले। क्योंकि अधिक पुलिस कर्मचारी फाइलों को इधर से उधर लाने ले जाने में लगे रहते हैं।
इन गांवों को जोड़ा जाएगा
हिसार,सिरसा फतेहाबाद के कुल 886 गांव है सभी गांव में केबल बिछाने का कार्य किया जाएगा। ओर जल्द ही इन्हे भी ब्लॉक स्तर से जोड़ा जाएगा।