पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयकर आयुक्त ने चार कुतुब दरगाह में की इबादत

आयकर आयुक्त ने चार कुतुब दरगाह में की इबादत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयकरविभाग की मुख्य क्षेत्रीय आयुक्त अंबिका खटवा ने ऐतिहासिक चार कुतुब दरगाह का दौरा किया। उन्होंने दरगाह के प्रमुख चांद मियां से इस ऐतिहासिक और संरक्षित धरोहर के बारे में जानकारी ली। दरगाह परिसर में खटवा मीडिया से भी रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि हांसी स्थित ऐतिहासिक चार कुतुब दरगाह के बारे में वह काफी समय से सुन रही थी। उनके मन से लंबे समय से इच्छा थी कि वह इसमें जाकर इबादत करें। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया कि यह दरगाह ऐतिहासिक होने के साथ-साथ सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल है। आज जब उन्हें इस क्षेत्र में आने का मौका मिला तो वह दरगाह को देखने और माथा टेकने का सुनहरा मौका छोड़ नहीं पाई। दरगाह में प्रमुख ने उन्हें इसके ऐतिहासिक, धार्मिक और सामाजिक महत्व की जानकारी दी। खटवा ने कहा कि वह स्वयं को भाग्यशाली मान रही हैं कि उन्हें दरगाह में इबादत करने का अवसर मिला।

महान संत और विचारक बाबा फरीद ने चार कुतुब दरगाह में माथा टेक कर भाईचारे और सौहार्द की मन्नत मांगी थी। उनकी मन्नत आज भी पूरी हुई लग रही है। उन्होंने हांसी के इतिहास के बारे में भी पढ़ा है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि देश को आजाद कराने में हांसी क्षेत्र के लोगों के बलिदान का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर उनके साथ आयकर विभाग के हिसार क्षेत्र के आयुक्त अशोक सरोहा, फरीदाबाद के आयकर आयुक्त मनु मलिक भी थे। शहर के लोग विनिता सिवाच, प्रवीन खटीक, पूर्व पार्षद गंगाधर भी जानकारी मिलने पर दरगाह पहुंच गए।