पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डा. कमल गुप्ता के लिए गोयनका ने किया प्रचार

डा. कमल गुप्ता के लिए गोयनका ने किया प्रचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार|भाजपा केहिसार विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के लिए मंगलवार को जीटीवी के मालिक डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता एवं अग्रोहा विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदकिशोर गोयनका ने वोट मांगे। इस बीच डॉ. गुप्ता ने नई अनाज मंडी में जनसंपर्क अभियान चलाया। भाजपा प्रत्याशी ने व्यापारियों से कहा कि उनका लक्ष्य चुनाव जीत कर लोगों की सेवा करना है। अपना शेष जीवन समाज पार्टी के प्रति समर्पित कर दिया है। पेट्रोल पंप संचालक को गोली मारने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधियों पर लगाम कसने की सख्त जरूरत है। इस अवसर पर अमर गोयल, गोविंद अग्रवाल, वेदप्रकाश जैन, रवि सैनी, बृजभूषण जैन, रामचंद्र गुप्ता, हेमंत शर्मा, नरेश सिंगल, गणेशदत्त शर्मा, विनोद गुप्ता, रवि गोरखपुरिया आिद थे।