पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूटपाट और डीलर पर हमले के विरोध में जिलेभर के पंप रहे बंद, पेट्रोल के लिए भटकते रहे वाहन चालक

लूटपाट और डीलर पर हमले के विरोध में जिलेभर के पंप रहे बंद, पेट्रोल के लिए भटकते रहे वाहन चालक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस की नाकामी पर लोगों ने झेली परेशानी

मेयरशकुंतला राजलीवाला के देवर पेट्रोल पंप मालिक हरिराम और सेल्समैन सुशील कुमार को बरवाला में पंप पर गोली मारने के विरोध में बुधवार को जिलेभर के करीब 154 पेट्रोल पंप बंद रहे। हरियाणा पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने लुटेरों को गिरफ्तार करने और पुलिस सुरक्षा की मांग उठाई।

पुिलस प्रशासन की नाकामी के कारण हुई हड़ताल के कारण वाहन चालक तेल खरीदने के लिए भटकते रहे। जिले में बाहर से आने वाले वाहन चालकों को और ज्यादा परेशानी हुई। कुछ लोग तो सड़कों पर बिना पेट्रोल के सड़कों को वाहनों को खींचते नजर आए तो हड़ताल की जानकारी नहीं होने की वजह से बाहरी जिलों के लोगों के वाहनों की पंपों पर कतार दिखी। हड़ताल के कारण जिलेभर में पेट्रोल और डीजल का करोड़ों रुपये का व्यापार प्रभावित रहा। हड़ताल के दिन पेट्रोल पंप मालिकों ने इमरजेंसी सेवाओं के लिए पेट्रोल और डीजल मुहैया कराया। इसके तहत एंबुलेंस और पीसीआर को ऑयल मुहैया कराया गया। अन्य सरकारी वाहनों का तेल बंद रहा।

गौरतलब है कि सोमवार रात करीब 7.30 बजे बरवाला बस स्टैंड के समीप हरिराम फिलिंग स्टेशन पर एक बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लूटने आए थे। हरिराम और सेल्समैन सुशील के विरोध करने पर बदमाशों में से एक ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती हरिराम की हालत में अब सुधार है। वहीं पंप पर हुई वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है।

मांग नहीं मानी तो जोन में हड़ताल

आज एसपी से मिलेंगे पंप मािलक

हरियाणा पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोयल का कहना है कि यदि तीन दिन की अवधि में हरिराम और सेल्समैन सुशील कुमार पर गोली चलाने के आरोपित गिरफ्तार नहीं किए गए तो बैठक के बाद हिसार जोन के सभी पेट्रोल पंप बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है। आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

जिलेभर में एक दिन की हड़ताल के बाद पुलिस अधीक्षक विकास धनखड़ ने पेट्रोल पंप मालिकों के साथ एक बैठक गुरुवार को बुलाई है। गुरुवार दोपहर 12 बजे पेट्रोल पंप मालिकों को एसपी ऑफिस में बुलाया गया है।

आगे क्या

तेल खत्म, ऑटो रुके

पुलिस सुरक्षा मिले

हमारा क्या कसूर

आमजन की परेशानी उनकी जुबानी

दोस्त ने की मदद

नहीं पता था- पंप बंद हैं

असुविधा के लिए जताया खे