पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्राद्ध में नेताओं की नामांकन से तौबा

श्राद्ध में नेताओं की नामांकन से तौबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके चुनावी दंगल में उतरने वाले प्रत्याशी आजकल पंडितों और ज्योतिष के दरवाजे खटखटा रहे हैं। अधिकांश प्रत्याशी श्राद्ध में नामांकन पत्र दाखिल नहीं करना चाहते। श्राद्ध खत्म होने के बाद नामांकन के लिए केवल तीन दिन बचेंगे। इसमें से भी एक दिन को ज्योतिषाचार्य ज्यादा शुभ नहीं मान रहे।

नामांकन 20 सितंबर से शुरू होकर 27 तक हाेंगे। श्राद 24 को खत्म होंगे। पहले पांच दिन नामांकन के लिहाज से फीके रहने की उम्मीद है। 25 सितंबर से प्रत्याशी लाव लश्कर के साथ सड़कों पर नजर आएंगे। आखिरी तीन दिनों में उम्मीदवारों की भीड़ को देखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय विशेष इंतजाम में लगा है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो नेताओं के लिए पर्चा दाखिल करने का सबसे शुभ मुहूर्त श्राद्धों में ही है। पंडित देव शर्मा बताते हैं कि 24 को श्राद्ध खत्म होंगे, मगर 23 को शुभ मुहूर्त है। उस दिन मंगलवार और चतुर्दशी के योग से राज प्रदत्त योग बनता है। खास बात यह है कि यह योग सुबह 9 बजकर 45 मिनट तक रहेगा, जबकि नामांकन पत्र दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे शुरू होगा। ऐसे में प्रत्याशी इस शुभ मुहूर्त का उपयोग नहीं कर पाएंगे। 23 को पौने दस बजे के बाद अमावस्या लग जाएगी जो 24 को सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर खत्म होगी। यह समय नामांकन के लिए शुभ नहीं है। परंतु 24 को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से पौने 12 बजे के बाद का समय शुभ है। नामांकन पत्र भर सकते हैं। 25 को पहला नवरात्र हस्त नक्षत्र होने से नामांकन के लिए शुभ रहेगा। 26 को ऐंद्र योग होने से ज्यादा ठीक नहीं है। लेकिन 27 को शनिवार वाले दिन स्वाति नक्षत्र में चंद्रमा तुला राशि में होने से शुभ मुहूर्त रहेगा।

चुनाव अधिकारी बोले : हम तैयार हैं

चुनावदफ्तर के तहसीलदार रामनिवास का कहना है कि नामांकन के लिए प्रबंध किए हुए हैं। जहां नामांकन होंगे, वहां धारा 144 लागू रहेगी। बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। नामांकन कक्ष में एक प्रत्याशी के साथ पांच व्यक्ति सकते हैं।

कौन कब भरेगा पर्चा

>नलवा से इनेलो प्रत्याशी रणबीर गंगवा ने तारीख अभी तय नहीं है। 25 की जींद रैली के बाद ही पर्चा भरेंगे।

> हिसार से कांग्रेस की संभावित प्रत्याशी सावित्री जिंदल की टिकट अभी घोषित नहीं।

> हांसी से भाजपा प्रत्याशी प्रो. छत्रपाल का कहना है कि श्राद्ध खत्म होने के बाद नामांकन दाखिल करेंगे।

> हिसार से भ