दस घंटे में चार महिलाओं से चेन छीनी
एकतरफ तो पेट्रोल पंप पर होने वाली आपराधिक गतिविधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। अब चेन स्नेचर गिरोह ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। पिछले 10 घंटों में चेन स्नेचर शहर में 4 महिलाओं के गले से चेन तोड़ ले गए।
स्नेचिंग गिरोह के निशाने पर सिविल लाइन थाने का क्षेत्र है। स्नेचरों ने बीती रात से बुधवार तक तीन जगह स्नेचिंग की। इनमें दो स्नेचिंग पीएलए और एक सेक्टर 9-11 सेक्टर में हुई है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि स्नेचरों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। आरोपित जल्द गिरफ्त में होंगे। अचानक से शहर में स्नेचिंग की बढ़ती वारदातों ने पुलिस को परेशान कर दिया है। स्नेचिंग गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बुधवार सुबह की दो वारदातों के बाद पूरे शहर में दुपहिया वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पीएलए चौकी प्रभारी रामअवतार ने बताया कि चेन स्नेचर की धरपकड़ के लिए बड़े स्तर पर दुपहिया वाहनों की जांच अभियान चलाया है। सेक्टर 14, पीएलए, सेक्टर 9, 11 सहित अन्य स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया।
तीसरी
दूसरी
चौथी
पहली वारदात
पीएलए एरिया
सेक्टर 9-11
सेक्टर 14 में झपटी चेन आर्टिफिशयल थी, फेंकी
सेक्टर14 में भी स्नेचरों ने घर के सामने से एक बुजुर्ग महिला के गले से चेन तोड़ ली। शहर थाना प्रभारी भारतेंद्र ने बताया कि महिला सुबह मंदिर से घर लौट घर रही थी। घर के सामने पहुंची तो एक युवक ने पीछे से महिला के गले से चेन तोड़ ली। वह बाइक पर अपने दोस्त के साथ भाग गया। महिला ने थाने में शिकायत नहीं दी। बताया कि चेन आर्टिफिशियल थी। जो बाद में घर के सामने पड़ी मिल गई।
गवर्नमेंट कॉलेज की प्रोफेसर की चेन तोड़ी
चेनस्नेचरों ने बुधवार सुबह करीब 7 बजे पीएलए क्षेत्र में गवर्नमेंट कॉलेज की प्रोफेसर के गले से सोने की चेन तोड़ ली। पीएलए चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवकों ने पीएलए निवासी वीना शर्मा के गले से चेन तोड़ ली। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए। वीना शर्मा गर्वमेंट कॉलेज में प्रोफेसर है। वह बुधवार को मंदिर से घर जा रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक ने गले से चेन तोड़ ली।
चेन स्नेचर गिरोह ने एसपी आवास के सामने ही अंजाम दिया। वारदात बीती रात करीब साढ़े आठ बजे की है। यहां एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बैंक अधिकारी की