उपचुनावों में भाजपा को नकारा : गंगवा
नलवासे इनेलो प्रत्याशी एवं सांसद रणबीर सिंह गंगवा ने कहा है कि कांग्रेस को देश की जनता पहले ही लोकसभा चुनाव में नकार चुकी है, वहीं अब व्यक्ति विशेष के नाम पर सत्ता में आई भाजपा को भी विभिन्न प्रदेशों में हुए उपचुनाव में लोगों ने सिरे से नकार दिया है। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का इससे भी बुरा हाल होने वाला है।
वह बुधवार को गांव चारनौंद भेरिया में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में स्थानीय मुद्दे हावी रहेंगे और लोग इन सत्तारूढ़ पार्टियों से विकास कार्यों का हिसाब मांगेगी। उन्होंने दावा किया कि इस समय प्रदेश भर में इनेलो की जबरदस्त लहर है और विधानसभा चुनाव में इनेलो भारी बहुमत से जीत हासिल करते हुए सरकार बनाएगी। सांसद गंगवा ने कहा कि आज कांग्रेस अन्य विपक्षी दल जनहित की बात करके लोगों का ध्यान दूसरे मुद्दाें पर भटकाना चाहती है। लेकिन प्रदेश की जागरूक जनता इन पार्टियों की असलियत जान चुकी है। चारनौंद भेरिया में कई परिवारों ने इनेलो में होने का ऐलान भी किया। सांसद गंगवा ने उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान देने का आश्वासन दिया। इससे पहले सांसद गंगवा ने सिरसा में डेरा सच्चा सौदा जाकर संत रामरहीम का आशीर्वाद लिया।
नलवा से इनेलो प्रत्याशी रणबीर सिंह गंगवा