पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को स्टेशन अलॉट नहीं करने पर रोष

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को स्टेशन अलॉट नहीं करने पर रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में गुलाब सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन ईश्वर मुवाल ने किया। यूनियन के नेता रामफल शिकारपुर ने कहा कि स्थायी कर्मचारियों के आने पर शिक्षा विभाग में कार्यरत पार्ट टाइम कर्मचारियों को स्कूलों से रिलीव कर दिया गया है। परंतु अभी तक उन्हें अगला स्टेशन अलॉट नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कर्मचारियों को स्टेशन अलॉट नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन करने पर मजबूर होगी।

बैठक में मिड डे मील वर्कर यूनियन की जिला प्रधान संतोष देवी ने कहा कि स्कूलों में मिड डे मील वर्करों को बिना किसी कारण नोटिस के हटाया जा रहा है। जो बर्दाश्त से बाहर है। बैठक में कुलदीप, सुरेश, हंसराज, श्याम लाल, सज्जन, सुमन, उर्मिला कृष्णा आदि ने भी अपने विचार रखे।