पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगरानी कमेटी रखेगी प्रत्याशियों की खबर

निगरानी कमेटी रखेगी प्रत्याशियों की खबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | उकलानाविधानसभा क्षेत्र के लिए स्थाई निगरानी टीम का गठन कर दिया गया है। इस टीम के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में चुनाव प्रक्रिया पर पूरी नजर रखेंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ. एमएल कौशिक ने दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गांव गैबीपुर, खरकड़ा, बोबुआ, हसनगढ, कुंभा खेड़ा, सरहेड़ा, मतलोड़ा, बनभौरी, छान, संदलाना, सोथा, बाडा खेड़ा, सरसाना, बधावड़, खरक, ढांड, ज्ञानपुरा, बयाना खेड़ा पनिहारी के बूथों पर एचएयू के एसडीओ एसपी सिंह को और उनके साथ एएसआई कृष्ण लाल की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा प्रशांत कुमार और डीएचबीवीएन के डीजीएम अनुपम को जिम्मेवारी सौंपी है।