पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोट बनवाने उमड़ी भीड़, युवाओं में दिखा क्रेज

वोट बनवाने उमड़ी भीड़, युवाओं में दिखा क्रेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदातासूची में नाम दर्ज कराने से चूक गए मतदाताओं में बुधवार को नाम जुड़वाने का क्रेज दिखा। चुनाव कार्यालय में दिनभर भीड़ उमड़ी रही। स्कूलों में वोट बढ़वाने के लिए बीएलओ विशेष तौर पर तैनात रहे। वहीं, युवाओं में इस बार वोट बनवाने का खासा उत्साह दिखा। यही वजह रही कि वोट बनवाने के लिए लंबी कतारें लगने से लेकर जमीन पर बैठने से भी गुरेज नहीं किया।

मतदाता पहचान पत्र बनवाने के बुधवार को अंतिम दिन लघु सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय अौर बूथ स्तर पर अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन किए। दिनभर वोट बनवाने के लिए भीड़ का आलम यह रहा कि वोटर जमीन पर बैठने के अलावा लंबी लाइन भी खड़े रहे। फोटाेयुक्त मतदाता पहचान पत्र बनने की खुशी भी मतदाताओं के चेहरे पर साफ झलकी। चुनाव तहसीलदार रामनिवास ने बताया कि इस वर्ष 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु जिनकी पूरी हाे गई थी और किन्ही कारणों से वह अपना फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र नहीं बनवा पाए है, उन्हें विधानसभा चुनाव पूर्व बुधवार तक फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र बनवाने का मौका दिया गया था। इस मौके पर मतदाताओं ने अपने पहचान पत्र के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के साथ-साथ संबंधित बूथों में भी इस बाबत आवेदन जमा करवाए।

वाहनों के लिए 13 अक्टूबर तक मिलेगी अनुमति

चुनावके दौरान राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को संबंधित विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष 13 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक तक अनुमति मिलेगी। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एमएल कौशिक ने बताया कि एकल खिड़की यानि सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर दिया गया है। सभी विधानसभाओं की एकल खिड़की पर रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष वाहनों की स्वीकृति ले सकते हैं।

हेलीकॉप्टर उतारने के लिए स्थान तय

विधानसभाआम चुनाव के दौरान राजनीतिक दल एवं चुनाव प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए हेलिकॉप्टर इत्यादि उतारने के लिए हेलीपैड प्रयोग करने की स्वीकृति के लिए संबंधित विधानसभाओं के रिटर्निंग ऑफिसरों से अनुमति पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एमएल कौशिक ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में हेलीपैड के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। इसलिए प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों से अनुमति प्राप्त करने की बात कही।

हिसार : स्थानीय हवाई अड्डा

आदमपुर विधानसभा क्षेत