- Hindi News
- श्यामलाल बाग में पानी सप्लाई के शेड्यूल पर स्थानीय िनवासियों ने ऐतराज जताया
श्यामलाल बाग में पानी सप्लाई के शेड्यूल पर स्थानीय िनवासियों ने ऐतराज जताया
हिसार | जनस्वास्थ्यविभाग के पानी शेड्यूल को लेकर श्यामलाल बागी कॉलोनी के बाशिंदों ने एतराज जताया है। दरअसल, इस इलाके में मुंह अंधेरे ही पानी की सप्लाई छोड़ दी जाती है, वह भी अलसुबह साढ़े तीन बजे। इस दौरान लोग सो रहे होते हैं, ऐसे में पानी भरने की कोई व्यवस्था नहीं होती। इससे पानी कई बार नल खुले रहने के कारण सड़कों पर ही बहता रहता है, जिसके कारण कीचड़ हो जाता है।
स्थानीय निवासी मुरली लाल, डॉ. रामचंद्र मास्टर रामेश्वर ने बताया कि पेयजल की सप्लाई सुबह जल्दी होने के कारण पानी कोई नहीं भर पाया जिस वजह से पानी व्यर्थ हो गया।