पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलियों में जलभराव, नहीं सुन रहे अधिकारी

गलियों में जलभराव, नहीं सुन रहे अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ लाजपत नगर में सीवर लाइन की समस्या का नहीं हो सका निस्तारण

भास्करन्यूज | हिसार

वाटरसप्लाई एंड सीवर डिस्पोजल कमेटी के दावे नौ दिन बाद भी धरातल पर नहीं उतर सके। सीवर की समस्याओं का तत्काल निस्तारण होना था। स्वच्छ पानी की सप्लाई के लिए कमेटी ने जनता को आश्वास्त किया था।

हालात यह हैं कि लाजपत नगर के लोग बीते छह माह से सीवर बंद पड़े होने से परेशान हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन से चार बार जनस्वास्थ्य विभाग के मंडल-तीन को कई बार शिकायत की गईं। अधिकारियों से शिकायत में स्पष्ट कहा गया कि सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है, इससे स्थानीय लोगों का सड़क से निकलना भी मुहाल हो गया है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि पहले लिखित में शिकायत करने को कहा तो हमने लिखित में शिकायत की और रजिस्टर में भी मामला दर्ज कराया था। इसके बाद भी सीवर की समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। था। स्थानीय निवासी जगदीश चंद्र, कमलेश, सज्जन कुमार, अमीर चंद आदि कहते हैं कि हम बार बार अपनी समस्या उठा रहे हैं लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हो रही है।