पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव गोद अभियान के तहत निटम टीम पहुंची रावलवास

गांव गोद अभियान के तहत निटम टीम पहुंची रावलवास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | राष्ट्रीयखाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान (निटम) सोनीपत की ओर से गोद लिए गए गांव रावलवास कलां के अंतर्गत 7वें चरण में गांव में निरीक्षण कार्य आरंभ किया गया। इसके तहत गांव में विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। गांव में इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रोफेसर संजय भयाना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ इस कार्यक्रम में 15 छात्रों की टीम है जो गांव वासियों को खाद्य संसाधनों, कृषि से जुड़ी समस्याएं, फसल मूल्य वृद्धि, पशुपालन एवं वैकल्पिक आय के स्रोतों के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। इसके अतिरिक्त गांव के लोगों के आने वाले दिनों में कृषि विश्वविद्यालय के विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी। इस अभियान में ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, सौर ऊर्जा और बायोगैस से होने वाले लाभ इन पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में भी बताया जाएगा। निटम की टीम के मुख्य मेंटर डाॅ. संजय भयाना ने बताया कि गांव में विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह को बाजरे से बनने वाले विभिन्न व्यंजनों के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी।

गांव रावलवास कलां में निटम की टीम।