पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायर्ड बैंक अफसर की जेब से निकाले 35 हजार

रिटायर्ड बैंक अफसर की जेब से निकाले 35 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके मेन बस स्टैंड पर कुछ युवकों ने को-ऑपरेटिव बैंक के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी दिलबाग सिंह की जेब से 35 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। घटना के समय सिंह नकदी लेकर स्वास्थ्य जांच के लिए हिसार जा रहे थे। उन्हें जेब से नकदी उड़ाए जाने की जानकारी कुछ देर बाद मिली, जब बस कडंक्टर ने टिकट के लिए रुपये मांगे। पुलिस ने सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। अभी जेबतराश करने वालों को सुराग नहीं लगा है।

मूल रूप से उगालन के रहने वाले और को-ऑपरेटिव बैंक की खांडा खेड़ी शाखा से सेवानिवृत्त सेक्रेटरी दिलबाग सिंह स्वास्थ्य जांच के लिए हिसार जा रहे थे। मुंढाल से हांसी आने पर उन्होंने कुछ देर बस स्टैंड पर आराम किया और हिसार जाने के लिए अड्डे पर खड़ी एक प्राइवेट बस में चढ़ने लगे। वह जैसे ही बस की खिड़की के पास पहुंचे तो तीन-चार युवकों ने उन्हें घेरे में ले लिया। सिंह ने बताया कि घटना के समय हालांकि भीड़ नहीं थी, लेकिन युवकों ने उन्हें घेरे में लेकर धक्कम-धका जैसी स्थिति पैदा कर दी और जेब से नकदी चुरा ली।

सिंह ने बताया कि उन्हें जेब से नकदी निकाल लिए जाने की जानकारी मय्यड़ से थोड़ा पहले लगी। कंडक्टर ने टिकट के लिए रुपये मांगे। उन्होंने टिकट लेने के लिए जैसे ही जेब में हाथ डाला, तो नकदी गायब मिली। जेब में नकदी मिलने पर उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले की जानकारी बस में बैठे अन्य यात्रियों को दी। किसी जानकार यात्री से रुपये लेकर सिंह किसी तरह हिसार पहुंचे और चिकित्सक से जांच करवाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।