- Hindi News
- पड़ोसी ने 6 माह तक किया 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म
पड़ोसी ने 6 माह तक किया 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म
ढाणीगारण में 8वीं कक्षा की छात्रा से 55 वर्षीय पड़ोसी द्वारा 6 माह तक दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया गया है। पीड़िता कुछ माह की गर्भवती भी है। मामले का पता तब चला, जब काफी दिनों से पेट में दर्द की शिकायत करने वाली पीड़ित छात्रा का चेकअप करवाया गया।
इसके बाद मामले के बारे में छात्रा के परिजनों को जब पता चला तो वे उसे लेकर बुधवार को थाना बरवाला पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। वही आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता के परिजनों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक विकास धनखड़ से गुहार लगाई। बाद में एसपी ने थाना प्रभारी को मामले की जांंच करने के निर्देश दिए। परिजनों ने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छात्रा को मेडिकल जांच के लिए हिसार भेजा है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। घर में 55 वर्षीय पड़ोसी निहाल सिंह का आना जाना था। करीबन छह माह पहले एक रोज जब वह स्कूल से घर आई थी, तो निहाल सिंह उनके घर आया तथा उसे बहला-फुसला कर प्लाट में ले गया।
आरोप है वहां पर निहाल सिंह ने उससे दुष्कर्म किया। छात्रा ने पुलिस के समक्ष शिकायत में कहा है कि वह लगातार 6 माह से उससे लगातार दुष्कर्म करता रहा है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।