आदमपुर में नवरात्र महोत्सव 25 से
मंडी आदमपुर | दुर्गाकॉलोनी में जय मां वैष्णो देवी सेवा समिति की ओर से आयोजित किए जाने वाले पहले नवरात्रा महोत्सव विशाल भंडारे की तैयारियां जोरों पर चल रही है। समिति की ओर से माता का भव्य दरबार सजाया जाएगा। प्रधान मक्खन बिश्नोई ने बताया कि पहले दिन 25 सितंबर को सिरसा से बिट्टू चंचल एंड पार्टी भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। दूसरे दिन 26 सितंबर को रानियां से हेमंत राठौड़, 27 को उकलाना से सतीश म्यूजिक ग्रुप, 28 को दड़ौली से बबलू एंड पार्टी, 29 को ऐलनाबाद से कुलदीप सुरीला, 30 सितंबर को दिल्ली से भाई सुरेश, 1 अक्टूबर को फतेहाबाद से अशोक कुमार तथा 2 अक्टूबर को हिसार से सोनिया ज्योति पार्टी माता का गुणगान करेंगे।