पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडि़तों के लिए लाहौरिया स्कूल ने दिए 1,01,111 रुपए

बाढ़ पीडि़तों के लिए लाहौरिया स्कूल ने दिए 1,01,111 रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | न्यूलाहौरिया विद्यालय परिवार ने नरेंद्र मोदी के 64वें जन्मदिन पर विद्यार्थियों विद्यालय स्टाफ ने अपनी जेब खर्च से बचाकर जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के सहायतार्थ 1,01,111 रुपये इकट्ठे करके डा. कमल गुप्ता को प्रधान मंत्री राहत कोष में जमा करवाने के लिए दिए। ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारेलाल लाहौरिया ने बताया कि सामाजिक कार्यों में विद्यालय बढ़चढ़ कर भाग लेता है। पिछले वर्ष भी उत्तरांचल बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ मुख्य मंत्री राहत कोष में 1,01,111 रुपए दिए थे। इस अवसर पर डा. कमल गुप्ता ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ का इस पुनीत कार्य के लिए योगदान की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग को विद्यालय परिवार द्वारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सेना की मदद से जम्मू कश्मीर में इतनी तेज गति से सहायता भेजी जिससे लाखों लोगों का जीवन बचाया जा सका।