- Hindi News
- एचएयू में एनएसएस का राज्य स्तरीय शिविर 20 से
एचएयू में एनएसएस का राज्य स्तरीय शिविर 20 से
हिसार | राष्ट्रीयसेवा योजना (एनएसएस) का राज्य स्तरीय शिविर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 20 सितंबर से आरंभ होगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस शिविर में प्रदेश के दस विश्वविद्यालय से लगभग 200 एनएसएस स्वंयसेवक भाग लेंगे। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशक डाॅ. धर्मपाल नांदल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह पहला अवसर है कि राज्य स्तरीय यह शिविर इस विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दौरान एनएसएस की नियमित गतिविधियों के अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न सामाजिक विषयों, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास आदि पर व्याख्यान आयोजित किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी जिनमें प्रतिभागियों के मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर भी मिलेगा।