पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िबजली काटी तो बधावड़ के लोगों ने रोका रास्ता

िबजली काटी तो बधावड़ के लोगों ने रोका रास्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुलखनी के सरपंच प्रतिनिध पर हमले के विरोध में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर ट्रैिफक जाम किया

कुछदिन पहले राजीव गांधी थर्मल पॉवर प्लांट खेदड़ के दायरे की स्कीम के तहत गांव बधावड़ को मिलने वाली 24 घंटे बिजली सप्लाई विभाग ने ओवर लोड के चलते बुधवार को काट दी। इस पर बधावड़ के ग्रामीणों का गुस्सा उबाल खा गया, गुस्साए ग्रामीणों ने रात करीब साढ़े आठ बजे बधावड़ बस अड्डे पर नारेबाजी करते हुए पहले प्रदर्शन किया, फिर मार्ग पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया।

जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। रात 11 बजे तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। ग्रामीणों ने सुबह प्रशासन से बातकर आगामी रणनीित बनाए जाने का फैसला कर जाम खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव में थर्मल के दायरे स्कीम के तहत 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए ग्रामीणों ने जनवादी नौजवान सभा की अगुवाई में संघर्ष किया था। जिसके बाद प्रशासन द्वारा गांव की बिजली सप्लाई को 24 घंटे देने के लिए निर्धारित किया था। निगम द्वारा गांव की बिजली सप्लाई को पुराने ढर्रे पर करना ग्रामीणों को सहन नहीं ऐसे में जाम लगाने की नौबत आई है। ग्रामीणों ने 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए सिर्फ प्रदर्शन किया बल्कि संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी दिए। जिसके बाद करीबन 4 -5 दिन पहले बरवाला बिजली निगम ने गांव में बिजली की सप्लाई 24 घंटे किए जाने का प्रबंध किया था। जब बुधवार शाम को अचानक गांव में बिजली का कट लगा, तो गांव में बिजली जाने को लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होना शुरू कर दिया। रात साढ़े आठ बजे के ग्रामीण बरवाला-जींद मार्ग पर गए तथा यहां प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग है कि वादे के अनुरूप उनके गांव को 24 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाए। फिलहाल गांव की बिजली आपूर्ति ठप थी।

एसडीओबोले-समाधान होगा

मामलेके बारे में बरवाला बिजली निगम के एसडीओ पंकज ने कहा कि गांव बधावड़ की बिजली की सप्लाई ढाणी गारण फीडर से जोड़ी गई थी। यहां लगे ट्रांसफार्मर पर ओवर लोड होने के कारण गांव बधावड़ में होने वाली 24 घंटे की बिजली सप्लाई फिलहाल काट दी गई है। रात को बिजली सप्लाई के लिए पनिहारी फीडर से व्यवस्था कर दी जाएगी। गुरुवार को समस्या का पूरा हल कर दिया जाएगा।

हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगाते सुखलनी गांव के लोग।