पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रो. छत्तरपाल सिंह ने जनसंपर्क शुरू किया

प्रो. छत्तरपाल सिंह ने जनसंपर्क शुरू किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसीविधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार प्रो. छत्तरपाल सिंह ने बुधवार को जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया। पहले ही दिन प्रो. सिंह ने कई स्थानों का दौरा किया। प्रेस सचिव विजय ठकराल ने बताया कि ढाणी बुखारी में पूर्व सरपंच मनीराम दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ हजकां छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। मनीराम के साथ भाजपा में आने वालों में सुभाष, नरेन्द्र, रामसिंह भड़ाना, विनोद कुमार खुराना, रविन्द्र कुमार, रामकिशन, रमेश, बाड्या सुलेमान से पूर्व सरपंच लालचंद, अनूप, गुरमीत, कश्मीरी, प्रवीन, पूर्व सरपंच बलबीर सैनी, जगाबाड़ा से हुकमसिंह सैनी, पूर्व सरपंच महेन्द्र सौनी, प्यारेलाल राजेन्द्र सैनी, भीम नगर से राजपाल, उदयभान, संदीप, भूराराम, धर्मपुरा से सरपंच लालचंद, अशोक कुमार, तिलकचंद टेकचंद शामिल हैं। प्रो. छत्तरपाल सिंह ने मनीराम उनके साथियों को विश्वास दिलाया कि भाजपा में उन्हें मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने भीम नगर, बाड्या सुलेमान, धर्मपुरा आदि गांवों में सरपंचों पूर्व सरपंचों से मुलाकात की। जनसंपर्क के दौरान प्रो. सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा आश्वासन दिया कि उन्हें एक मौका दो समय आने पर सभी समस्याओं को दूर करवा िदया जाएगा।

भाजपा प्रत्याशी प्रो. छत्रपाल सिंह ने बैठक लेकर जनसंपर्क की शुरुआत की।