- Hindi News
- ट्राले ने कार को टक्कर मारी, पौने घंटे राजमार्ग बाधित
ट्राले ने कार को टक्कर मारी, पौने घंटे राजमार्ग बाधित
हांसी | तोशामचुंगी के समीप दोपहर को एक कार और ट्राले में टक्कर हो गई। इस हादसे में किसी व्यक्ति को चोट तो नहीं आई, लेकिन पौन घंटा से अधिक समय तक राजमार्ग पर आवागमन बाधित रहा। तोशाम रोड की तरफ से रहे एक ट्राले को चालक ने राजमार्ग पर मोड़ा तो हिसार की ओर से रही कार के पिछले हिस्से से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में कार के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क पर ही रुके रहे, जिसके चलते आवागमन बुरी तरह से प्रभावित रहा। ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया।
तोशाम चुंगी के पास कार और ट्राले में टक्कर से लगा जाम।