पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ पहुंचा बेसमेंट हादसे का मामला

चंडीगढ़ पहुंचा बेसमेंट हादसे का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पारिजातचौक पर बेसमेंट खुदाई के दौरान हुए हादसे का मामला अब चंडीगढ़ पहुंचा गया है। श्रम विभाग ने सभी गवाहों, जमीन का मौका मुआयना और हादसे के हालातों की स्थिति का ब्योरा जांच करके भेजा है।

अफसरों का मानना है कि बेसमेंट निर्माण में लापरवाही बरती गई होती तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नक्शे के विपरीत खुदाई हुई थी साथ ही पड़ोस में बने मकानों को खतरा होने की स्थिति में भी सपोर्ट नहीं दी गई। हादसे के बाद काम कर रहे मजदूरों, घायलों, प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों, आप-पड़ोस के लोगों और बेसमेंट की खुदाई आदि बिंदुओं पर श्रम विभाग की सघन जांच चली। श्रम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एक तो खुदाई ढलान में कराने के बजाय सीधी कराई गई। यह हादसे का अहम कारण रहा, जबकि मजदूरों को सुरक्षा के लिहाजे से मानकों का पालन नहीं हुआ। वहीं, निगम का पूरे मामले में अजब तमाशा रहा। चूंकि आयुक्त डा. एमएल कौशिक के कड़े आदेश हुए। निगम नोटिस से आगे नहीं बढ़ा। यही वजह रही कि बेसमेंट स्वामी का हौंसला बढ़ता गया।