शिवनगर में हाइटेंशन गिरी , हादसा टला
शिवनगर में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक धमका हुआ। धमके से भयभीत लोग घरों से बाहर दौड़ कर निकले तो देखा कि हाइटेंशन तार टूट कर गली में लहरा रही है। गनीमत रहा कि हादसे के समय कोई हाइटेंशन तार की चपेट में नहीं आया नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता है। इस हादसे से खफा लोगों बिजली विभाग और नेताओं पर जमकर कोसा। शिव नगर निवासी नरेश ने बताया कि वह खाना खा रही था। इसी दौरान एकदम जारों के धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका इतना तेज था कि सोया हुआ बेटा नींद से जाग गया। बाहर जाकर देखा तो बिजली 33 हजार केवी की तार गली में झूल रही थी। हादसे के बाद सभी शिव नगर वासी गली में एकत्रित हो गए। बाते दें कि इससे पहले हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद बिजली कर्मचारियों ने यहां से हाइटेंशन तार का लाइन बदले का भी काम शुरू कर दिया था लेकिन कुछ दिन बाद यह काम बंद हो गया। शिव नगर के पूर्व एमसी ने बताया कि हाइटेंशन लाइन को बदलवाने के लिए कई बार वे बिजली आला अधिकारियों और शहरी निकाय मंत्री सावित्री जिंदल से मिल चुके है लेकिन आश्वासन के सिवाए कुछ हाथ नहीं लगा।