- Hindi News
- जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति नहीं करती भाजपा : कमल गुप्ता
जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति नहीं करती भाजपा : कमल गुप्ता
हिसार| भाजपाके हिसार विधानसभा सीट से प्रत्याशी डाॅ. कमल गुप्ता ने कहा है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो क्षेत्रवाद, जातिवाद परिवारवाद की राजनीति करके राष्ट्रवाद, जनहित विकास की बात करती है। पार्टी की अपनी एक वरिष्ठ विचारधारा है। उसके अनुरूप देश को दिशा देने का काम करती है। वह शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों समर्थकों के साथ राजगुरु मार्केट में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 67 वर्षों में देश में फूट डालो राज करो की नीति पर चलते हुए सत्ता का सुख भोगा है। क्षेत्रीय पार्टियों के पास जनहित के लिए तो नीयत और ही नीति है। जातिवादी सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला घड़ कर धन के सहारे राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम करती है। आज देश समाज राजनीतिक रूप से जागरुक होता जा रहा है। जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का काम किया।